रेवाड़ी। जगन गेट पुलिस ने सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहल्ला छिप्पटवाड़ा रेवाड़ी निवासी देवेन्द्र उर्फ डमरु के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1910 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। संवाद