कोसली। गांव नेहरूगढ़ में नाले में डूबने से 42 वर्षीय मंदबुद्धि व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी अनुसार क्षेत्र के गांव नेहरूगढ़ में 42 वर्षीय मंद बुद्धि प्रेम गांव के गंदे पानी के नाले में डूब गया, इससे उसकी मौत हो गई। नाहड़ चौकी प्रभारी आशीष ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की नाले में डूबने से मौत हो गई। मामले की जांच शुरू कर कार्रवाई कर दी गई है।
संवाद