फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवक और राजमिस्त्री ने फंदे से लटककर जान दी

Mon, 09 Nov 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में सोमवार को दो स्थानों पर एक युवक और एक राजमिस्त्री ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। गांव निमोठ निवासी सोमदत्त (23) और शहर के कालका रोड निवासी रामशरण (40) ने अपने-अपने घरों में फंदे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन

डहीना चौकी प्रभारी विक्रम ने बताया कि, गांव निमोठ निवासी सोमदत्त रविवार रात दिवाली पूजन और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सोमवार सुबह काफी देर तक उसके नहीं उठने पर उसकी मां उसे देखने कमरे में गईं। वहां सोमदत्त का शव फंदे पर लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सोमदत्त अविवाहित था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
मॉडल टाउन थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शहर के कालका रोड क्षेत्र में रहने वाले करीब 40 वर्षीय रामशरण ने दिवाली की रात अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मूलरूप से बिहार के पटना का रहने वाला था और परिवार के साथ किराए के कमरे में रहता था। घटना के समय उसकी पत्नी घर में खाना बना रही थी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। रामशरण राजमिस्त्री का काम करता था और दो बच्चों का पिता था। दोनों मामलों में पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें