फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक यूनिट रक्त जरूरतमंद को दे सकता है नया जीवन : डीसी

Sun, 14 Jun 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रक्तदाता को सर्टिफिकेट प्रदान करते डीसी अभिषेक मीणा, जिला प्रशिक्षण अधिकारी प्रेम प्रकाश। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला रेडक्रॉस सोसायटी और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन रेडक्रॉस सोसायटी के परिसर में किया गया। इसमें 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

शिविर में मुख्य अतिथि डीसी अभिषेक मीणा ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
दीपक मांगला के सहयोग से संजय चौहान और सोनिया चक्रवर्ती ने रेडक्रॉस सोसायटी की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी प्रेम प्रकाश, नितिन गुप्ता, रमेश वशिष्ठ, ह्यूमन हेल्थ वेलफेयर संस्था से बलजीत सैनी, लावण्या फाउंडेशन से झम्मन सिंह व हरीश, मोनिका व रेडक्राॅस समिति के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें