फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एनएच-48 पर दो किलोमीटर का सफर दो घंटे में, सुबह से जाम में रेंगते रहे वाहन

Wed, 30 Sep 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर धारूहेड़ा के पास बुधवार सुबह फिर लंबा जाम लग गया। मालपुरा के पास सुबह से ही वाहनों की कतारें लगी रहीं। जाम के कारण दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। स्थिति यह रही कि करीब दो किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहनों को दो घंटे से अधिक समय लग गया। कंपनियों की बसें भी जाम में फंसी रहीं।
विज्ञापन

मालपुरा के पास हीरो चौक पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं बेस्टेक के पास मुख्य सड़क का एक हिस्सा तोड़कर करीब एक किलोमीटर मार्ग को सर्विस लेन पर डायवर्ट किया गया है। इससे वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम की स्थिति बन रही है। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार ओवरब्रिज का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और दिसंबर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है।
वाहन चालक नरेश ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने तक मुख्य मार्ग को नहीं उखाड़ना चाहिए था। राजीव का कहना है कि रोजाना लगने वाले जाम से समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें