फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यालय प्रबंधन समिति के लिए प्रशिक्षण सत्र का किया आयोजन

Sun, 29 Mar 2026 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
प्रशिक्षण सत्र में पहुंचे विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमसी अध्यक्ष दीपिका सोनी ने की। प्राचार्य मनोज कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से प्रत्येक तिमाही में इस प्रकार के प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाते हैं। यह प्रशिक्षण सदस्यों को विद्यालय संचालन और प्रबंधन में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार करता है। एसएमसी प्रभारी अध्यापक मुकेश कुमार ने प्रशिक्षण सत्र में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर एबीआरसी दिनेश कुमार, प्रवक्ता मनोज कुमार, शिक्षाविद दयाराम आर्य, सीएमसी उपाध्यक्ष मीनू कुमारी, पंचायत प्रतिनिधि जोगिंद्र सिंह पंच सहित लाली देवी, सुदेश कुमारी, कोमल, पुष्पा देवी और अन्य सीएमसी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें