रेवाड़ी। ग्रीष्मकालीन अवकाश में अतिरिक्त यात्रा दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से 10 अप्रैल से 29 जून तक जयपुर-दिल्ली सराय-दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी।
यह ट्रेन बृहस्पतिवार के अलावा सप्ताह में सात दिन चलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि जयपुर से सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर रवाना होकर यह गाड़ी रेवाड़ी में 11 बजकर 52 मिनट पर पहुंचेगी। जबकि दिल्ली से दो बजकर 30 मिनट पर रवाना होकर शाम 4 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी।