फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मसानी बैराज के प्रदूषण के खिलाफ 3 अगस्त को निकलेगी ट्रैक्टर रैली

Sat, 04 Jul 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मसानी के पंचायत घर में आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लेते ग्रामीण। स्रोत : समिति
विज्ञापन
धारूहेड़ा। मसानी बैराज में गंदे और प्रदूषित पानी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर पंचायत घर मसानी में बैठक सेवानिवृत्त रेंज वन अधिकारी कमल सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें मसानी बैराज के प्रदूषण के खिलाफ 3 अगस्त को ट्रैक्टर रैली निकालने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

अभियान के तहत अब तक तीन चरण पूरे किए जा चुके हैं। पहले चरण में 5 अप्रैल से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। दूसरे चरण में 31 मई को गांव जीतपुरा से जड़थल तक जनजागरण यात्रा निकाली गई। तीसरे चरण में 28 जून को गांव भटसाना से बुढ़ाना चौक तक जन चेतना पदयात्रा आयोजित हुई। इन अभियानों से क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और साहबी नदी बचाने के प्रति जागरूकता बढ़ी है। सदस्यों ने आंदोलन को जनहित में महत्वपूर्ण बताते हुए इसे व्यापक स्तर पर चलाने का निर्णय लिया।
सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके लिए 3 अगस्त को सुबह 9 बजे गांव तितरपुर से ट्रैक्टर रैली निकलेगी। यह रैली कई गांवों से होते हुए जिला सचिवालय पहुंचेगी। वहां जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में मास्टर धर्मपाल निखरी, पूर्व सरपंच नवल सिंह डूंगरवास, सरपंच संजय यादव मसानी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें