मांगों को लेकर जानकारी देते एचएसईबी वर्कर यूनियन के पदाधिकारी। स्रोत : यूनियन
रेवाड़ी। रेस्ट हाउस में एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 2 मार्च को निकाले जाने वाले मशाल जुलूस को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता सर्कल सचिव विक्रम यादव ने की। इस दौरान तीनों यूनिटों के प्रधान व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। यूनियन की ओर से ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी व 14 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर आंदोलन किया जाएगा। प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, जोखिम भत्ता, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू करना आदि शामिल हैं। यूनियन का आरोप है कि सरकार द्वारा इन मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2 मार्च झज्जर चौक से मशाल जुलूस शुरू होगा। जुलूस घंटेश्वर मंदिर और मेन बाजार से होते हुए कानोड़ गेट चौकी तक पहुंचेगा।