फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जेप्टो के ग्रोसरी गोदाम में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

विज्ञापन
आग लगने के बाद गोदाम की हालत। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के राजेश पायलट चौक पर बुधवार तड़के करीब सवा तीन बजे जेप्टो के ग्रोसरी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

आगजनी की इस घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोदाम में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया है और भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।
स्थानीय लोगों को अलसुबह स्टोर की इमारत से धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।
विज्ञापन

आग से निपटने के लिए तीन और गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने सुबह साढ़े 5 बजे तक आग पर काबू पाया लेकिन अंदर सुलग रही सामग्री के कारण धुआं निकलता रहा।
आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को गोदाम की साइड में बनी दीवार और छत की टिन शेड को तोड़ना पड़ा ताकि अंदर तक पानी की बौछार की जा सके। सुबह करीब 11 बजे तक गोदाम के पिछले हिस्से से धुआं उठता दिखाई देता रहा। आग की लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया था।

हो सकता था बड़ा हादसा
यह गोदाम आउटर सर्कुलर रोड पर रेजांगला पार्क के पास स्थित है। इसके बिल्कुल साथ में एक पेट्रोल पंप और कई दुकानें मौजूद हैं। गनीमत यह रही कि आग की लपटें पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंचीं अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। गोदाम के पीछे की ओर रिहायशी मकान भी बने हुए हैं। आग की तेज लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। आग बुझाने के बाद फायर विभाग की एक गाड़ी वहीं पर रोक दी गई। विभाग को डर था कि अगर आग फिर से भड़क गई तो पास स्थित पेट्रोल पंप तक पहुंच सकती है।
-

आतिशबाजी और शॉर्ट सर्किट हो सकता है आग लगने का कारणघटना को लेकर एक और पहलू सामने आया है। बताया जा रहा है कि गोदाम के पास ही रात को एक शादी समारोह था। अलसुबह वहां आतिशबाजी की जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि पटाखों की चिंगारी गोदाम तक पहुंच गई हो जिससे आग लग गई। ये भी आशंका जताई गई है कि शायद शाॅर्ट सर्किट से ये आग लगी है। हालांकि इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस आग लगने के विभिन्न संभावित कारणों की जांच कर रही है।

20 से 25 गाड़ियों के बराबर पानी का किया उपयोग
बताया गया है कि आग पर काबू पाने के दौरान फायर विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल की एक-एक गाड़ी को तीन से चार बार पानी भरकर मौके पर आना पड़ा। इस तरह कुल मिलाकर लगभग 20 से 25 गाड़ियों के बराबर पानी का उपयोग किया गया। लगातार पानी की बौछार और कड़ी मेहनत के बाद ही आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका।


वर्जन

हमारे पास सुबह 3 बजकर 38 मिनट पर मैसेज आया था। आग पर कंट्रोल साढ़े 5 बजे कर लिया था। पास में पेट्रोल पंप था जिस वजह से एक गाड़ी वहीं पर छोड़ दी गई थी। आग बुझाने में करीब 6 गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। 1 गाड़ी 3 से 4 बार पानी भरकर लाई। 20-25 गाड़ियों का कार्य किया गया है। सामान पूरा जलकर राख हो गया। भवन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। टिन शेड पूरी तरह जलकर गिर गई है। -संजय ढिल्लो, सब फायर अधिकारी।

आग लगने के बाद गोदाम की हालत। संवाद

आग लगने के बाद गोदाम की हालत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें