फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी-गढ़ी बोलनी रोड पर बोलनी गांव के समीप रविवार रात को तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस व ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव मुकुंदपुर बसई निवासी करीब 36 वर्षीय मनफूल का भाई विजयपाल चालक की नौकरी करता है। रविवार को मनफूल अपने भाई विजयपाल को रेवाड़ी से बाइक पर लेने गया था। वापस आते समय बाइक को विजयपाल चला रहा था। करीब साढ़े 10 बजे गांव गढ़ी के शिव मंदिर के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर पीछे बैठा मनफूल उछलकर रोड पर जा गिरा। हादसे में उसका सिर फट गया। वहीं बाइक चालक विजयपाल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग व पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों भाईयों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मनफूल को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। गढ़ी बोलनी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागारिक अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घायल विजयपाल की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें