फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विकास नगर में मकर संक्रांति पर किया हवन

Wed, 14 Jan 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : मकर संक्रांति पर हवन में भाग लेते हुए क्षेत्रवासी। स्रोत :स्वयं - फोटो : सरोजनी वाटिका पार्क में मस्ती करती महिलाएं।
विज्ञापन
रेवाड़ी। मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को विकास नगर में हवन किया गया। यह आयोजन समाजसेवी और गोसेवक जय सिंह भगत और ईश्वर सिंह आर्य के मार्गदर्शन में हुआ। क्षेत्रवासियों ने शांति, सद्भाव और लोककल्याण की कामना की। हवन के बाद मूंगफली और रेवाड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

अंत में आयोजकों की ओर से पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी एडवोकेट राज कुमार ने लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में भाईचारे, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी इसी भावना के साथ ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रह्लाद सिंह, दिवान चंद, इंजीनियर राजेश भगत, प्यारेलाल, धर्मपाल, योगेन्द्र सिंह, राम कुमार, नवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें