फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गैस रिसाव से लगी आग, दपंती समेत तीन झुलसे

Sat, 21 Mar 2026 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। गैस रिसाव के कारण हुए भीषण धमाके में घायल बच्चा। संवाद - फोटो : फुरसतगंज ​स्थित म​स्जिद में नमाज अदा करते अकीदतमंद।
विज्ञापन
भिवाड़ी। भिवाड़ी में गुलमोहर सोसाइटी के पास एक मकान में शुक्रवार को गैस रिसाव के कारण आग लग गई जिससे पति-पत्नी और 6 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

हरिओम अपनी पत्नी मधु और 6 साल के बेटे टीटू के साथ घर में सो रहे थे। रात के समय खेल-खेल में बच्चे टीटू ने गैस चूल्हा ऑन कर दिया, जिससे धीरे-धीरे घर में गैस लीक होने लगी और पूरा घर गैस से भर गया।
कुछ ही देर बाद घर में जल रहे बल्ब से निकली एक छोटी सी चिंगारी ने पूरे घर को धमाके के साथ आग के गोले में बदल दिया। धमाका इतना जोरदार था कि तीनों सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़कर पहुंचे और घायलों को तत्काल भिवाड़ी के जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मधु और छोटे टीटू की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अलवर के अस्पताल रेफर कर दिया। हरिओम का इलाज भी जारी है।
पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में गैस लीक और चिंगारी से विस्फोट की पुष्टि हुई है।

रेवाड़ी। गैस रिसाव के कारण हुए भीषण धमाके में घायल बच्चा। संवाद- फोटो : फुरसतगंज स्थित मस्जिद में नमाज अदा करते अकीदतमंद।

रेवाड़ी। गैस रिसाव के कारण हुए भीषण धमाके में घायल बच्चा। संवाद- फोटो : फुरसतगंज स्थित मस्जिद में नमाज अदा करते अकीदतमंद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें