फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कबाड़ गोदाम में लगी आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया काबू

Sun, 07 Dec 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आग लगने की वजह से उठती लपटें। संवाद - फोटो : डायग्नोस्टिक सेंटर से बैग चोरी करता हुआ चोर। स्रोत पीड़ित
विज्ञापन
बावल। दिल्ली–जयपुर हाईवे पर ऑडी कट के पास एक कबाड़ गोदाम में सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा गोदाम आग की लपटों से घिर गया। गोदाम में केमिकल के ड्रम, फोम और अन्य ज्वलनशील सामग्री भारी मात्रा में मौजूद थी, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह करीब 11 बजे गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। शुरूआत में आग ज्यादा नहीं थी, लेकिन अंदर रखे केमिकल ड्रम और फोम ने आग को और भड़का दिया। इस दौरान गोदाम में कई मजदूर मौजूद थे, जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बावल, रेवाड़ी और आसपास के क्षेत्रों से दमकल की कुल पांच गाड़ियां भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गोदाम में रखा अधिकांश स्क्रैप, फोम सामग्री, केमिकल ड्रम और मशीनरी जल चुकी थी।
विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जताई आशंका
गोदाम राजस्थान के दो युवकों की तरफ से संचालित किया जाता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोदाम में कबाड़ स्क्रैप के साथ-साथ केमिकल ड्रम भी जमा किए जाते थे। यह केमिकल किस प्रकार का था और गोदाम में रखने की अनुमति थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

आग लगने की वजह से उठती लपटें। संवाद- फोटो : डायग्नोस्टिक सेंटर से बैग चोरी करता हुआ चोर। स्रोत पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें