फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बालमुकुंद गुप्त की स्मृति में 14 नवंबर को विचार गोष्ठी

Thu, 12 Nov 2026 10:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रगतिशील साहित्यिक सांस्कृतिक मंच की ओर से 14 नवंबर को बाल भवन में बाबू बालमुकुंद गुप्त की स्मृति में विचार गोष्ठी एक बजे से शुरू होगी। मंच के सदस्य मनोज यादव और हरिओम सिंह ने बताया कि बाबू बालमुकुंद गुप्त जिले के गांव गुड़ियानी के निवासी थे। उन्होंने 42 वर्ष की अल्पायु में अपने लेखन के माध्यम से अंग्रेजी शासन की शोषणकारी और दमनकारी नीतियों पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने धार्मिक आडंबरों के खिलाफ आवाज उठाई और महिला उत्थान का समर्थन किया। उन्होंने बताया कि विचार गोष्ठी में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि बाबू बालमुकुंद गुप्त के विचार आज के सामाजिक और राजनीतिक परिवेश में कितने प्रासंगिक हैं। उनके लेखन में निहित सामाजिक संदेश को भी साझा किया जाएगा। मंच की ओर से शहर और जिले के नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने, अपने विचार रखने और साहित्यकार को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें