फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मसानी में 14 को साहबी नदी को पुनर्जीवित करने पर होगा मंथन

Wed, 11 Nov 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कमल सिंह यादव, सेवानिवृत्त रेंज ऑफिसर, वन विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। मसानी बैराज में पहुंच रहे दूषित पानी की समस्या के स्थायी समाधान और साहबी नदी के पुनर्जीवन को लेकर 14 नवंबर को गांव मसानी के पंचायत घर में बैठक सुबह 11 बजे से होगी। इसमें बैराज में दूषित पानी पहुंचने के कारणों और इसके समाधान के उपायों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

वन विभाग के सेवानिवृत्त रेंज ऑफिसर कमल सिंह यादव ने बताया कि साहबी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए उसके उद्गम स्थल पावटा (राजस्थान) से लेकर हरियाणा में उसके प्रवाह क्षेत्र तक की स्थिति का निरीक्षण करना जरूरी है।
इसके साथ ही नदी की सहायक नदियों और प्राकृतिक जलधाराओं की स्थिति का भी जायजा लिया जाएगा। बैठक में इन सभी पहलुओं पर चर्चा कर नदी के पुनर्जीवन की दिशा में सामूहिक प्रयास करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मसानी बैराज में गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान तलाशना भी जरूरी है। इसके लिए पानी के स्रोतों, जल निकासी व्यवस्था और नदी के प्राकृतिक प्रवाह को बहाल करने जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
साहबी नदी के पुनर्जीवन से क्षेत्र के पर्यावरण, प्राकृतिक जलस्रोतों और भूजल स्तर को लाभ मिल सकता है। कमल सिंह यादव ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों, ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों से बैठक में पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें