फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेजांगला शहीद स्मारक की जमीन को लेकर सीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
बैठक में भाग लेते अखिल भारतीय यादव महासभा के पदाधिकारी। स्रोत : संगठन - फोटो : प्रेमशंकर की हत्या के बाद विलाप करतीं परिवार की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
भारतीय यादव महासभा (अहीर) की प्रदेश स्तरीय बैठक झज्जर में आयोजित की गई। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर कुमार यादव, प्रदेश अध्यक्ष राव धर्मपाल, प्रदेश महामंत्री संगठन जगमोहन यादव और पार्षद शारदा यादव पहुंचे।
विज्ञापन

बाबू वीर कुमार यादव ने कहा कि सबसे पहले हमें संगठन में टीम को खड़ा करना है। जब टीम मजबूत होगी तो हम समाज में फैल रही कुरीतियों के प्रति और लोगों में जागरूकता के लिए कार्य को सुगमता से कर सकते हैं। नव वर्ष के आगमन से पहले प्रदेश के सभी जिलों की इकाईयों का गठन किया जाना है।
महिला विंग से प्रदेश अध्यक्ष स्नेहलता ने महिलाओं की समाज में भूमिका और संगठन में बढ़ते योगदान पर अपने विचार रखे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि 18 नवंबर को रेजांगला शहीद समारोह में तय हुए अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर द्वारा रेजांगला शहीद स्मारक की जमीन हेतु मुख्यमंत्री से मिलने के लिए प्रतिनिधिमंडल जनवरी में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में रेवाड़ी बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट जसवीर यादव को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें