फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक रिसर्च तकनीकों से विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य संभव : प्रो. आशीष मंचंदा

Tue, 31 Mar 2026 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
प्रो. आशीष मंचंदा का स्वागत करते विभागाध्यक्ष प्रो. रितु बजाज। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। वर्तमान समय के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में डाटा एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक उपकरणों की भूमिका लगातार बढ़ रही है। इनके माध्यम से कंपनियां अपनी रणनीतियां अधिक सटीक और प्रभावी तरीके से तैयार कर रही हैं। यह बात बतौर मुख्य वक्ता प्रो. आशीष मंचंदा ने कही।
विज्ञापन

वे सोमवार को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग की तरफ से आयोजित विशेषज्ञ व्याख्यान में अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों को शोध की मूलभूत अवधारणाओं से अवगत कराते हुए बताया कि एक सफल प्रबंधक बनने के लिए रिसर्च की समझ बेहद जरूरी है।
उन्होंने उदाहरणों से समझाया कि सही डाटा संग्रहण और विश्लेषण से जटिल व्यावसायिक समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है। विभागाध्यक्ष प्रो. रितु बजाज ने मुख्य वक्ता का स्वागत कर कहा कि कुलपति प्रो. असीम मिगलानी और कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह के मार्गदर्शन में विभाग लगातार शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और अपने प्रश्नों के माध्यम से विषय को बेहतर तरीके से समझा। अंत में संकाय सदस्यों ने मुख्य वक्ता का आभार जताया। इस अवसर पर प्रो. समृद्धि तंवर, डॉ. भारती, डॉ. सुशांत, डॉ. देवेश अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार और डॉ. कंवर सिंह सहित अनेक शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें