फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खरखड़ा में बनेगा 2 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट

Sat, 28 Nov 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
धारूहेड़ा का आबादी वाला क्षेत्र। संवाद
विज्ञापन
धारूहेड़ा। जलापूर्ति योजना के तहत खरखड़ा में दो एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। साथ ही पानी के भंडारण के लिए रॉ वाटर रिजर्वायर (जल संग्रहण टैंकर) और क्लियर वाटर संप वेल, पंपिंग व्यवस्था समेत अन्य ढांचागत निर्माण किए जाएंगे। इसका उद्देश्य पानी का उपचार और वितरण के लिए आवश्यक ढांचे को मजबूत करना है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से धारूहेड़ा टाउन की जलापूर्ति योजना के विस्तार और वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए टेंडर जारी किया गया है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 13.81 करोड़ रुपये है। टेंडर की अंतिम तिथि 14 दिसंबर निर्धारित की गई है।
इस परियोजना में गांव खरखड़ा की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है। यहां बनने वाला 2 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जलापूर्ति व्यवस्था का अहम हिस्सा होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा दो सैंड टैंक, होदियां, पंपिंग सिस्टम और अन्य तकनीकी निर्माण भी प्रस्तावित हैं। कच्चे पानी को संग्रहित करने और उपचारित पानी को आगे भेजने के लिए अलग-अलग संरचनाएं विकसित की जाएंगी। इससे जलापूर्ति व्यवस्था को व्यवस्थित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
धारूहेड़ा में आबादी बढ़ने के साथ जल वितरण नेटवर्क पर भी दबाव बढ़ा है। इसी को ध्यान में रखते हुए योजना में नई वितरण पाइपलाइन बिछाने का काम शामिल किया गया है।
इसके तहत 300 एमएम और 200 एमएम व्यास की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। परियोजना में मधिया कलां में रा वाटर बूस्टर से संबंधित कार्य और एसटीपी परिसर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े निर्माण भी शामिल हैं।
इसके अलावा विद्युत और मैकेनिकल उपकरण लगाए जाएंगे, ताकि पानी के पंपिंग और ट्रीटमेंट की पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।

24 महीने में होगा निर्माण, इसके बाद तीन महीने ट्रायल
विभाग ने निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 24 महीने की समय सीमा निर्धारित की है। निर्माण पूरा होने के बाद तीन महीने तक ट्रायल किया जाएगा। इस दौरान प्लांट और संबंधित व्यवस्थाओं की कार्यक्षमता जांची जाएगी। खास बात यह है कि निर्माण एजेंसी को केवल ढांचा बनाकर काम छोड़ने की छूट नहीं होगी, बल्कि उसे परियोजना पूरी होने के बाद छह साल तक संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। इससे परियोजना की गुणवत्ता और नियमित संचालन पर नजर रखने की व्यवस्था रहेगी।

वर्जन:
धारूहेड़ा में 13.81 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना तैयार की गई है। खरखड़ा में 2 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा और नई पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।-जयप्रकाश, एसडीओ, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें