शहर के होलीचाइल्ड स्कूल में पढ़ने वाले शान भाटिया पुत्र मनोज भाटिया ने 98.2 अंक लेकर टॉपर्स की सूची में शामिल हैं। इकोनॉमिक्स व मैथ के साथ आर्ट संकाय से मेधावी की सूची में स्थान बनाने वाले शान ने बताया कि वह डाटा साइंटिस्ट बनना चाहता है, इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। शान के पिता जहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, वहीं माता प्राइमरी शिक्षक है। लियो चौक निवासी शान का कहना है कि पढ़ाई के दौरान गैजेट का भी सीमित प्रयोग किया। स्कूल में दिया गये होमवर्क को यदि ठीक से रिवाइज कर लिया जाए तो ट्यूशन की जरूरत नहीं है। बतौर शान परीक्षा होते ही ग्रेजुएशन में प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी थी। डाटा साइंटिस्ट बनकर देश के लिए रॉकेट बनाने के सपने के साथ पढ़ाई की जा रही है। शान ने बताया कि गैजेट को पूरी तरह से नकारना सही नहीं है, लेकिन आदि होना गलत है। एक दिन में टॉपर नहीं बना जा सकता है, पढ़ाई में रूटीन के साथ ही आगे बढ़ा जा सकता है, यदि बीच में एक बार भी लय बिगड़ी तो उसे पकड़ पाना मुश्किल है। ऐसे में सबसे जरूरी है कि पढ़ाई में ब्रेक न आने दिया जाए।