फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 18 प्लास्टिक के कट्टों में चीन निर्मित मांझा 960 रील बरामद

Mon, 30 Mar 2026 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
चाइनीज मांझा के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। चौकी भाड़ावास गेट पुलिस ने मोहल्ला नालबन्दा निवासी गौरव बत्तरा के कब्जे से 18 प्लास्टिक के कट्टों में रखे चीन निर्मित मांझा 960 रील बरामद कर गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गौरव बत्तरा चीन निर्मित मांझा बेचने का कार्य करता है और किराये की दुकान व गोदाम में मांझा रखा हुआ है।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने रेड पार्टी तैयार की और आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। जब आरोपी से नाम-पता पूछा गया तो उसने अपना नाम गौरव बत्तरा बताया। पुलिस ने बताया कि चीन निर्मित मांझा बच्चों और युवाओं के लिए अत्यंत खतरनाक होता है। क्योंकि यह तेज और काटने वाला होता है जो गंभीर चोटें या हादसे का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें