फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 94,990 मीट्रिक टन बाजरा पहुंचा, उठान का कार्य अभी भी धीमा

Tue, 03 Nov 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अनाज मंडी में लगा बाजरे का ढेर। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोसली मंडी में अब तक 42,730 मीट्रिक टन बाजरा व रेवाड़ी मंडी में कुल आवक 52,260 मीट्रिक टन दर्ज की गई है। कुल 94,990 मीट्रिक टन बाजरा की आवक हो चुकी है। उठान का कार्य अभी भी धीमा है।
विज्ञापन

एसडीएम विजय कुमार यादव ने कहा कि मंडी में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। किसानों को निर्धारित रोस्टर का पालन करना चाहिए। ई-खरीद पोर्टल पर फसल और किसान से संबंधित विवरण का सत्यापन करवाकर ही मंडी में पहुंचें। इससे खरीद कार्य सुचारू रूप से संचालित होगा और किसानों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
कोसली अनाज मंडी में बाजरा खरीद को व्यवस्थित रखने के लिए एसडीएम विजय कुमार यादव ने 4 से 6 नवंबर तक का नया रोस्टर जारी किया है। इसके अनुसार किसानों को निर्धारित तिथि पर ही अपनी फसल बेचने के लिए मंडी में प्रवेश दिया जाएगा। एसडीएम ने किसानों से अपील की है कि वे ई-खरीद पोर्टल पर अपने विवरण का सत्यापन करवाने के बाद ही मंडी में पहुंचें, ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन

रोस्टर के अनुसार, 4 नवंबर को बहाला, बाबडौली, आसियाकी गोरावास, बिसोहा, बालधन, दखौरा, भुरथला, छव्वा, श्यामनगर, काहड़ी, बव्वा, टुमना, नठेड़ा, गुडियानी, सहादत नगर, उस्मापुर, गढ़ी, लिसान, गोठड़ा और रसुली गांवों के किसानों को प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें