फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा में 927 विद्यार्थी हुए सफल

Wed, 21 Jan 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बुनियाद लेवल-1 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में 2256 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें 927 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। सफल विद्यार्थी 30 जनवरी को होने वाली बुनियाद लेवल-2 परीक्षा में भाग लेंगे। लेवल-1 में सफल रहे विद्यार्थी अब लेवल-2 परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षक और अभिभावक भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। विद्यार्थी सिलेबस का गहन अध्ययन, मॉक टेस्ट और समय प्रबंधन जैसी रणनीतियों के माध्यम से परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। लेवल-2 परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को आगे विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विकल्प संस्थान की ओर से संचालित बुनियाद कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को नौवीं कक्षा से ही जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। इसके अंतर्गत नौवीं और दसवीं कक्षा में ही विद्यार्थियों को इन परीक्षाओं की बेसिक कोचिंग दी जाती है।
विज्ञापन



परीक्षा का शेड्यूल : द्वितीय चरण की परीक्षा 30 जनवरी को होगी। परिणाम 25 फरवरी को घोषित होंगे। तृतीय चरण की परीक्षा 3 अप्रैल को होगी और परिणाम 5 मई को घोषित होंगे। दाखिले के लिए काउंसिलिंग 7 मई को होगी। नया बैच 15 मई से शुरू होगा।
वर्जन:
मिशन बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा में 927 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। चयनित विद्यार्थियों को आगामी दो वर्षों तक एनटीएसई, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) तथा दसवीं कक्षा तक की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जाएगी। -रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें