फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने लगाया देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। शादी की पहली रात नवविवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने अपने देवर पर आरोप लगाया है। मामले में सास पर भी देवर का साथ देने का आरोप है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फरवरी माह में जिले के एक गांव की लड़की की शादी झज्जर के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। पीड़िता के मुताबिक उनका पति किसी बीमारी से ग्रस्त है। यह बात लड़के के परिवार ने लड़की वालों को रिश्ता करते समय नहीं बताई और बीमारी वाली बात को छिपाए रखा। शादी वाले दिन भी अचानक दूल्हे को दौरे पड़ गए और वह वहां रखी कुर्सियों को तोड़ने लगा। दूल्हे की बुआ उसे अंदर ले गई और उसे दवा दी। दवा देने के कुछ समय बाद ही दूल्हा ठीक हो गया। इसके बाद जल्दी से फेरों की रस्म को पूरा कर शादी करवा दी गई। लड़की वालों ने बेटी को ससुराल भेज दिया। ससुराल में समाज के हिसाब से सभी रीति-रिवाज किए गए, मगर रात को लड़के की तबीयत फिर से बिगड़ती देख उसके छोटे भाई को दुल्हन के पास भेजा गया। आरोप है कि इसमें सास की मिलीभगत रही। जब नवविवाहिता मायके पहुंची तो आपबीती परिजनों को बताई। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें