रेवाड़ी। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों की बसों पर आतंकवादियों के हमले के बाद चौथे दिन भी जिलेभर में लोगों का गुस्सा व्याप्त है। रविवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर लोगों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन धरना किया तथा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतले जलाए। शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
सहायक अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि सेना के जवानों की वजह से ही चैन की नींद सोते है। यह हमला अत्यंत निंदनीय है। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण करते हुए कहा कि हम सभी अपनी ड्यूटी अत्यधिक सतर्कता से करेंगे। इस अवसर पर जेल सहायक अधीक्षक अजीत सिंह, हवलदार रमेश कुुमार, हवलदार मनोरमा, मुश्ताक अहमद, ताराचंद, दिनेश कुुमार, दयानंद, हवलदार संजय, सरदीप व राकेश आदि उपस्थित थे।
औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में सैनी समाज द्वारा पाकिस्तान के प्रति रोष जताकर शहीदों की याद में भगत सिंह चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया तथा पाक प्रधानमंत्री का पुतला दहन करते हुए सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व सैनी समाज के प्रधान मनोज सैनी द्वारा किया गया।
विधायक रणधीर सिंह कापडीवास व पार्षद राजकुमार सैनी ने कहा कि पाकिस्तान को इसका जवाब जरूर मिलना चाहिए। पाक ने हमेशा आतंकियों के हाथों में खेलते हुए कायरतापूर्ण तरीका अपनाया है। उसे इसी अंदाज में जवाब दिया जाना जरूरी है। इस अवसर पर इंद्रपाल मुकदम, रामपाल यादव, अतरसिंह पांचाल, अशोक कोसलिया, अशोक जोशी, राहुल जोशी, नानक खोला, सरपंच राकेश सैनी, राजेश सोनी, कामरेड रमेश चंद्र एडवोकेट, राकेश सैनी, पूर्व सरपंच कंवर सिंह, दयाराम, प्रेम फौजी, रवि चांगवाल, धीरज सैनी, जेडी वर्मा, प्रवीण शर्मा, संजीव वर्मा, हरी नारायण प्रजापत, सन्नी, अंकित व नीरज आदि उपस्थित थे।
शहर के सेक्टर 18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने शहीद सैनिकों के सम्मान में कैंडल मार्च निकाला। कार्यक्रम संयोजिका सुमन यादव ने कार्यक्रम की रूप रेखा पर प्रकाश डाला। प्राचार्य एचएस यादव ने छात्राओं को कानून के बारे में जानकारी देते े अधिकारों के बारे में बताया। इस अवसर पर भाषण, कविता, वाद विवाद, स्लोगन राईटिंग, ऑन दा स्पॉट पेंटिंग फिल्म आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. वीपी शर्मा, शोभा यादव व डॉ. अनिता रानी ने निर्णायक की भूमिका अदा की। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्राओं को उत्साह वर्धन किया गया। प्रतियोगिताओं के अंत में शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया।
शहर के अंसल टाउन में पुलवामा में शहीद जवानों की याद में शौक सभा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन अंसल टाउन , हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन, हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स संगठन के सदस्यों ने भाग लिया। श्रद्धांजलि सभा में शहीद ए आजम भगत सिंह की फोटो रख कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मास्टर वर्ग एसोसिएशन के जिला प्रधान रमेश यादव ने कहा कि शहीदों को यथोचित सम्मान मिलना चाहिए। लोकसभा निगरानी समिति के चेयरमैन लक्ष्मण सिंह यादव व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के निजी सचिव सतपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस मामले में कठोर कदम उठाकर पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाना चाहिए ेि वह भविष्य में इस प्रकार की हरकत करने का साहस ना कर सके। इस मौके पर सुरेंद्र यादव, रामरतन, यशवंत यादव , नरेश यादव व डीपी यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
गांव मूसेपुर स्थित शहीद सुजान सिंह पार्क में पुलवामा में शहीद जवानों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व हेडमास्टर रामनारायण ने कहा कि जवानों को साथ हुई यह घटना बड़ी ही घिनौनी हरकत है। सरकार को भारत माता के शहीदों का बदला लेना चाहिए। पूर्व सरपंच कैप्टन राम कुमार ने कहा सेना के जवानों को आतंकवादियों एवं पाकिस्तानियों को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। इस अवसर पर सूबेदार हरिसिंह, बिशम्भर साहब, राजसिंह, बैंक प्रबंधक सुरेन यादव, लेफ्टिनेंट राजेंद्र शर्मा, एडवोकेट महावीर यादव, सतबीर, रविंद्र, कैप्टन सत नारायण, आशा देवी, कृष्णा देवी, रामनिवास आदि उपस्थित रहे।
पुलवामा में शहीद जवानों के शहादत पर लोगों ने रविवार को आक्रोश रैली निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सतपाल कोसिलिया नेतृत्व में अभय सिंह चौंक पर एकत्रित हो कर लोगों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर देश भक्ति के नारे लगा कर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाये गए। रेजांगला शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विरोध मार्च कस्बे के उतम नगर से शुरू होकर अभय सिंह चौंक, रेजांगला स्मारक, धारूहेड़ा चुंगी, कालका रोड, सरस्वती विहार, महाबीर नगर, विकास नगर, पंडित भगवत दयाल चौक होते हुए उतम नगर में समाप्त हुआ। सतपाल कोसलिया कहा कि शहीद किसी एक परिवार व बिरादरी के नहीं होते बल्कि राष्ट्र के होते है। इस अवसर पर सूबेदार सतबीर, सूबेदार ओमप्रकाश, सूबेदार रमेश कुमार, प्रधान राधेश्याम मित्तल, मास्टर जसपाल, हवलदार सुरेंद्र, महेश कुमार, प्रमोद मास्टर, ओमप्रकाश गर्ग, प्रदीप कुमार, विक्की, सतेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, मनोज कुमार, इंस्पेक्टर जगत सिंह, महेश सैन, अंकित कुमार, पंडित ओमप्रकाश, श्योराज, संजय गैरा, कर्मबीर, धीरज, मास्टर सतबीर, अनुप, भारत सपड़ा, नरेश अरनेजा, अजीत मास्टर, श्याम बतरा, गजेंद्र व जयप्रकाश सहित अन्य उपस्थित थे।
गांव रसूली में अहीरवाल युवा क्लब की ओर सेे पुलवामा में घटना के विरोध रोष मार्च निकाला गया। क्लब अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि आतंकवाद को सह देने वाली समस्त ताकतों व ,पाकिस्तान को सबक सीखाने का समय आ गया है। पूरे देश को एक होकर आतंकवाद का सामना करना चाहिए।
शहीदी स्मारक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से पुलवामा मेंआतंकी हमले को लेकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा धरना कर अपना रोष प्रकट किया। इस अवसर पर जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारीलाल, सफाई आयोग के उपाध्यक्ष कृष्ण, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मण यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश खोला, महावीर यादव, रत्नेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष रामदत्त भारद्वाज व दीपा भारद्वाज, नरेश, जिला अतुल शर्मा, श्योताज नंबरदार, मोहन तिवारी, सुंदरलाल बिठवाना, बलजीत यादव, राजेंद्र पटेल, आनंद राठौड़, जिला पार्षद नीतू चौधरी, रोहन व धर्मेंद्र खटाना, दिनेश सैनी, सत्यदेव यादव आदि उपस्थित थे।
गांव जैनाबाद में ग्रामीणों की ओर से जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद जवानों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रख उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में कैप्टन भगवान सिंह, कैप्टन बलबीर सिंह, सूबेदार जयनारायण, कामरेड लीलाराम, सरपंच गोपीचन्द, हरपाल सिंह ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ है। इस अवसर पर सरपंच गोपीचन्द, पंच मुकेश कुमार, राजेश कुमार, पंच वेद, पूर्ण सिंह, शेर सिंह, रामपत खोला, रूपेश यादव, प्रधान राजबीर, भूपेंद्र कुमार, प्रवक्ता हरीश, सुशील शर्मा, जयनारायण, संदीप खोला, सरतीज वेद, बलजीत खोला, अनिल कुमार, विनोद कुमार, एडवोकेट राजपाल, रोहताश, पूर्व प्राचार्य विजय सिंह, सुरेन्द्र कुमार, रणधीर सिंह आदि मौजूद थे।
गांव निमोठ में शनिवार रात को बीइंग ह्यूमन मंडल के सदस्यों ने शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर पुलवामा में शहीद वीर सैनिकों को श्रृद्धांजलि देते हुए आतंकवादी व पाकिस्तान के प्रति रोष प्रकट किया। मंडल के अध्यक्ष नवीन कौशिक ने बताया कि सीआरपीएफ के जवानों को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए और आतंकवादियों व पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्यवाही जानी चाहिए। कैंडल मार्च में गांव के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
डहीना स्थित श्रीकृष्णा विकलांग गौशाला प्रांगण में रविवार को पुलवामा के आतंकवादियों द्वारा सीआपीएफ के जवानों पर हुए आत्मघाती हमलों में शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए 9 पंडितों द्वारा महा मृत्युंजय जाप का आयोजन कर वीर शहीदों को श्रृद्धांजलि दी गई। ग्राम विकास समिति डहीना के अध्यक्ष जयपाल यादव ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले की निंदा की गई।
शहर के पुराना हाऊसिंग बोर्ड के निवासियों ने शहीदों की याद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें शहीदों की प्रतिमाओं के आगे दीपक जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया। लोगों ने पाकिस्तान की इस कायर हरकत पर जमकर विरोध किया। इस दौरान हाउसिंग बोर्ड से राजीव चौक तक रोष मार्च निकाला। इस मौके पर बिशन सिंह यादव, गजराज सिंह, सांवल राम यादव, अनिल, विनोद, सुरेन्द्र, अनिल, करतार सिंह, हवा सिंह, अशोक शर्मा, हरीश चौहान, सतेन्द्र यादव, नरेन्द्र गुप्ता, धर्मवीर, विजय खत्री, कैलाश, सुरेन्द्र शर्मा, हरि ओम, राम किशन आदि उपस्थित रहे।
धारूहेड़ा चुंगी स्थित रेजांगला युद्ध स्मारक पर रविवार को रेजांगला शौर्य समिति की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और उनके पनाहगारों का सफाया करने व कश्मीर में कायराना आत्मघाती हमलों के शिकार अमर शहीदों के परिजनों को राष्ट्रपति द्वारा अध्यादेश जारी कर कश्मीर में ही बसाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर पर कर्नल रणबीर सिंह यादव, विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, एडवोकेट नरेश चौहान, प्रो. महाबीर सिंह यादव, मुकेश, विजय सोमाणी, राजकुमार, दलीप शास्त्री, डा. कंवर सिंह यादव व विवेक यादव ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर सुधीर भार्गव, कमांडेंट गजराज सिंह, कै. चंदगीराम, विजय नारायण यादव, जेएन चौधरी, गंगाराम शर्मा, सूबेदार भीमसिंह, हवलदार रामपाल, सरोज भारद्वाज, नमिंद्रा यादव, राव केहर सिंह, डा. आरके जांगिड़ा, डा. इंद्रजीत यादव, वीपी शर्मा, रवि अरनेजा, हरबंश खुराना, मा. प्रेमचंद, सेना मेडल निहाल सिंह चिमनावास, कै. रामचंद्र मोहनपुर व रोशन लाल आदि उपस्थित थे।
शहर के मोहल्ला बास सिताबराय में श्रीबाल गणेश मंडल की ओर से पुलवामा में शहीद जवानों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों का श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद मोहल्ला निवासियों की ओर से कैंडल मार्च भी निकाला गया। इस अवसर पर मोनी सैनी, हरीश सैनी, राहुल यादव, राहुल शर्मा, सौरभ, रवि व नवीन भटनागर आदि मौजूद थे।
बावल स्थित कृषि महाविद्यालय में शनिवार रात को पुलवामा में शहीद जवानों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कैंडल मार्च निकालकर अपना रोष जाहिर किया। सह छात्र कल्याण निदेशक डॉ. जोगेंद्र यादव ने पुलवामा में आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि घटना से कड़ा सबक लेना चाहिए और जल्द से जल्द पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम करना चाहिए।