फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी हड़ताल समाप्त, कर्मचारी ने की शहर में सफाई.

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की सफाई में लगे 300 कर्मचारी, उठाया तीन टन कचरा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
करीब 15 दिन से मांगों को लेकर चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई। शुक्रवार को सभी कर्मियों ने शहर के अनेक स्थानों पर कूड़े का उठान किया। हालांकि शहर में अभी भी अनेक स्थानों पर कूड़े केे ढेर पड़े हैं। नगर परिषद अधिकारियों की माने तो अगले तीन दिनों में शहर को पूर्ण रूप से गंदगी मुक्त कर दिया जाएगा। नगर परिषद की तरफ से शहर में सफाई के लिए करीब 300 कर्मचारियों के साथ एक जेसीबी, दो ट्रैक्टर, दो टिपर और चार डंपर लगाए गए थे। इसके बावजूद भी शहर की पूर्ण रूप से सफाई नहीं हो पाई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सफाई कर्मचारियों ने दिनभर में करीब दो से तीन टन कचरा उठाया।
--------------
इन स्थानों पर हुई सफाई
शहर में सुबह से सफाई कर्मचारी सफाई में लग गए थे। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद, कमेटी से भाड़ावास गेट, हनुमान के मंदिर के समीप, नाईवाली चौक, सब्जी मंडी, भजन का बास मोहल्ला, नई अनाज मंडी मार्ग, कटला बाजार, गज बाजार, कुंज गली, बलभद्र सराय, पुरानी सब्जी मंडी से झज्जर चौक, गोकल गेट चौकी से रेलवे रोड़, पुराना सिटी थाना, बारा हजारी, सब्जी मंडी से सिटी थाना तक सफाई की।
विज्ञापन

---------------
करीब 300 कर्मचारी लगे सफाई में
शुक्रवार को शहर में सफाई के लिए करीब 300 कर्मचारी सफाई के लिए लगाए गए। सफाई कर्मचारी सुबह से ही सफाई में लग गए थे। सफाई कर्मचारी के साथ एक जेसीबी, 2 ट्रैक्टर, 2 डंपर, 2 टीपर व 4 डंपर सफाई के लिए लगाए।
विज्ञापन

--------------
वर्जन
सफाई कर्मी काम पर लौट आए हैं। रुटिन की तरह कार्य हुआ। दो-तीन दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। नगर परिषद की तरफ से कूड़े का उठान तो करवाया ही जा रहा था। मनोज यादव, ईओ नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें