फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवि सम्मेलन कल

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसएम आईटीआई हास्य कवि सम्मेलन कल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
महान संत रविदास जयंती एवं गुरुग्राम लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक लक्ष्मण सिंह यादव के जन्मदिवस पर विवेकानंद हेल्थ मिशन ट्रस्ट, नेहरुगढ़ और युवा राष्ट्र शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में चार फरवरी को कोसली स्थित एसएसएम आईटीआई में हास्य कवि सम्मेलन होगा। इस मौके पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लोगों की नेत्र जांच भी करेंगी। विवेकानंद हेल्थ मिशन ट्रस्ट के रामचंद्र व युवा राष्ट्र शक्ति के अध्यक्ष वेदप्रिय आर्य ने बताया कि इस अवसर पर अस्थल बोहर मठ, रोहतक के गद्दी महंत बाबा बालकनाथ महाराज बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे और श्रीमद्भागवत भक्ति आश्रम दड़ौली के स्वामी शरणानंद महाराज कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गुरुग्राम लोकसभा निगरानी समिति चेयरमैन लक्ष्मण सिंह यादव विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: दस बजे हवन के साथ होगा। 11 बजे हास्य कवि सम्मेलन होगा, जिसमें हास्य कवि युसूफ भारद्वाज, हलचल हरियाणवी, शरफ नानपारवी (यूपी), महेंद्र शर्मा (दिल्ली), सत्यदेव हरियाणवी (दिल्ली) विनय विनम्र (दिल्ली), सत्यवीर नाहड़िया, लाज कौशल और आलोक भांडोरिया अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। इस मौके पर सुबह नौ से 12 बजे तक नेत्र जांच शिविर भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें