पीएचसी डहीना में नहीं हैं डॉक्टर, लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
डहीना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की कमी के चलते यहां आने वाले मरीजों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है, जिससे ग्रामीणों में रोष भी व्याप्त है। पूर्व सरपंच सत्यनारायण, पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह, विजय सिंह, प्रदीप सिंह आदि ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की कमी खल रही हैं। यहां दवा लेने वाले लोग बिना दवा लिए वापस लौट रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां से डॉ. अमन को डपूटेशन पर गुरावड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया गया। लेकिन यहां किसी की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। इस केंद्र से दर्जनों गांव जुड़े हैं और हर रोज यहां लोग कहीं से न कहीं से दवा लेने पहुंचते हैं। गांव की सरपंच आशा देवी ने कहा कि अगर विभाग ने जल्द से पीएचसी में डॉक्टर की नियुक्ति नहीं की तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे, वहीं मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को भी पत्र लिखा जाएगा।