फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरीय इलाकों में स्वच्छता के लिए चलाना होगा जन आंदोलन : डीसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। उपायुक्त पंकज ने जिला वासियों को नववर्ष 2018 की शुभकामनाएं दी हैं। नववर्ष हम सबके जीवन में नई आशाएं व उमंग का संचार करें और उन स्वप्नों को पूरा करे जो आपने अपने जीवन की प्रगति व समाज की भलाई के लिए देखे हैं। उपायुक्त ने यह बात नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कही।
उपायुक्त ने कहा कि चार जनवरी से देशभर के चार हजार नगरों में स्वच्छता सर्वेक्षण आरंभ होगा। इन चार हजार नगरों में हमारे जिले के शहर भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री की पहल पर हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में रेवाड़ी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को खुले में शौच मुक्त बनने की दिशा में सफलता प्राप्त की है। उसी तर्ज पर नगरीय इलाकों में स्वच्छता को एक जन आंदोलन बनाने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। स्वच्छता एप के इस्तेमाल से हम अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक आदत होनी चाहिए जोकि हमारी दिनचर्या में शामिल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि 21वीं सदी में नववर्ष 2018 का अलग महत्व भी है। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को प्रसारित हुए अपने मन की बात कार्यक्रम में इसका जिक्र किया है। 21वीं सदी आरंभ होने पर पैदा हुए बच्चे इस साल 18 वर्ष के हो जाएंगे और मताधिकार प्राप्त करेंगे। इन युवा मतदाताओं के लिए यह वर्ष महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को बढ़ावा देने में युवा पीढ़ी निर्णायक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें