फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग की विभिन्न स्कीमों के बारे में किसानों को जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों से जैविक खेती अपनाने का आह्वान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खोल। क्षेत्र के गांव बलवाड़ी में कृषि विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर लगाया गया, जिसकी अध्यक्षता कृषि अधिकारी पाली डॉ. मनोज कुमार ने की। कार्यक्रम के मुख्यातिथि कृषि विज्ञान केंद्र रामपुरा से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विश्वजीत और डॉ. प्रमोद के अतिरिक्त पंजाब नेशनल बैंक शाखा कुंड से वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. सतीश थे।
खंड कृषि अधिकारी खोल डॉ. अनिल कुमार ने कृषि विभाग की विभिन्न स्कीमों के बारे में बताया। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे कृषि विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण करें और विभाग की स्कीमों का लाभ उठाएं। डॉ. सतीश कुमार ने किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान हितैषी स्कीमों, विभिन्न प्रकार के कृषि ऋण और पशु ऋण के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

डॉ. विश्वजीत ने रबी फसलों प्रमुखत: गेहूं और सरसों के कीट व बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. प्रमोद ने इस क्षेत्र के प्रमुख फल व सब्जियों के बारे में जानकारी दी। कृषि विकास अधिकारी मूंदी डॉ. सुमित यादव ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड लिया है। वे किसान 31 दिसंबर से पहले बैंक में जाकर अपना फसल ब्योरा फार्म में भरना सुनिश्चित करें। कृषि अधिकारी कुंड ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व पर प्रकाश डाला तथा मृदा व पानी के सही नमूने लेने के बारे में बताया। डॉ. वीर कुमार ने बायोगैस प्लांट की महत्ता बताई। उन्होंने किसानों को इस पर 9 हजार रुपये के अनुदान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

दो दिवसीय शिविर के समापन में विशिष्ट अतिथि विज्ञान अध्यापक हवा सिंह ने मौसम में आ रहे परिवर्तन के बारे में आगाह किया। उन्होंने किसानों से बिजली चोरी रोकने, पौधरोपण करने व खेती की जैविक खेती पद्धति अपनाएं। अंत में कृषि अधिकारी सीहा डॉ. विकास ने शिविर में पहुंचे किसानों को धन्यवाद किया। इस दौरान सरपंच रेखा देवी, गोपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, राधेश्याम, अमर सिंह, गिरधारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें