फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि पब्लिक स्कूल रहा विजेता----15,16

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता में ऋषि स्कूल विजेता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिला कैरम संघ व आर्यन स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से ऋषि पब्लिक स्कूल में बुधवार को प्रथम जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता व द्वितीय इंटर स्कूल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कैरम प्रतियोगित में 10 स्कूलों के 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इसमें ऋषि पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान, ऋषि वर्ल्ड स्कूल धारूहेड़ा द्वितीय व जीडी गोयंका व अविराज वर्ल्ड स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। द्वितीय इंटर कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-11, 14,17 आयु वर्ग में 12 टीमों ने भाग लिया था। अंडर-17 आयु वर्ग में शिवाजी एकेडमी प्रथम स्थान, ऋषि पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान व ऋषि वर्ल्ड स्कूल धारूहेडा तृतीय स्थान पर रहा। अंडर-14 आयु वर्ग में शिवाजी एकेडमी प्रथम, अविराज वर्ल्ड स्कूल द्वितीय व ऋषि स्कूल तृतीय रहा। अंडर-11 आयु वर्ग में बाल भारती स्कूल फिदेड़ी प्रथम, ऋषि स्कूल द्वितीय व अविराज वर्ल्ड स्कूल तृतीय रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि हरियाणा कैरम संघ के महासचिव एसके शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य सावित्री यादव व संचालक विभू पाल ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए निरतंर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर संस्था सचिव गोविंद शर्मा, पीटीआई कृष्ण कुमार, चरण शर्मा, राजीव कुमार, सन्नी कुमार, संदीप, कोच अनुज खोला आदि सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें