बुधवार को 82 नए कोविड पॉजिटिव के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 5706 पर पहुंच गया है। वहीं 67 मरीजों ने कोरोना को मात दी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार तक 69286 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 5706 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 5080 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 30 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 596 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 62802 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 778 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। 34 मरीज विभिन्न अस्पतालों में व 13 जिला कोविड केयर सेंटर में एडमिट हैं। 549 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। जिलेभर में 17 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मेडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार 82 नए मरीजों में से 43 रेवाड़ी शहर, 14 धारूहेड़ा, 3 बीएमजी, 2-2 केस नांगल पठानी, बावल, गोकलगढ़ व टांकड़ी तथा एक-एक केस चांदावास, गोठड, महनियावास, कापड़ीवास, जडथल, मलेशियावास, मंदौला, निखरी, पाल्हावास, भाडवास, बधराना, खलियावास, रसगन, फतेहपुरी से संबंधित हैं। 67 ठीक लोगों में से 35 रेवाड़ी शहर, 8 बावल, 6 धारूहेड़ा तथा एक-एक केस जलियावास, बोडिया कमालपुर, गज्जीवास, घीसा की ढाणी, फिदेड़ी, झाबुआ, झाल, कमालपुर, खडग़वास, खरखड़ा, नैनसुखपुरा, रोहड़ाई, शहबाजपुर इस्तमुरार, टींट, रसगन, गुरावड़ा, लिसान व नाहड़ से हैं।