फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप डाउनलोड कराकर मोबाइल हैक किया, फिर 13 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ऑनलाइन ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले में आए दिन कभी बैंक अधिकारी बन कर तो कभी मोबाइल व बैंक खाता हैक कर नकदी निकाली जा रही है। धारूहेड़ा सेक्टर छह थाना पुलिस ने भी एक व्यक्ति की शिकायत पर मोबाइल हैक कर बैंक खाते से साढ़े तैरह हजार रुपये निकाले जाने का मामला दर्ज कर किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी दानवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में धारूहेड़ में किराए के मकान में रहता है। करीब चार दिन पूर्व वह भीम एप के माध्यम से रुपये ट्रांसफर करना चाहता था। किसी कारण पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ। इसके बाद उसने ट्विटर के माध्यम से इसकी शिकायत की। उसने बताया कि करीब दो दिन बाद उसके पास एक फोन आया। जिसमें ट्विटर का शिकायत निवारण अधिकारी बताते हुए कहा कि उसकी शिकायत रजिस्टर्ड कर ली गई है। इसके बाद उसे एनी डिस्क नाम एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया। इस एप को डाउनलोड करने के बाद उससे कार्ड नंबर मालूम कर लिया गया। दानवीर ने बताया कि कुछ देर बाद उसके खाता से साइबर ठगों ने 13213 रुपये की नकदी निकाल ली। जांच के बाद पाया कि उसका मोबाइल व ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरूकर दी, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें