फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी प्रकाशकों की पुस्तकें पढ़ाने वाले प्राइवेट स्कूलों होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी प्रकाशकों की पुस्तकें पढ़ाने वाले प्राइवेट स्कूलों होगी कार्रवाई
विज्ञापन

रेवाड़ी। प्राइवेट प्रकाशकों की पुस्तकें लागू कराने वाले निजी स्कूलों की अब खैर नहीं होगी। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से जिला शिक्षा एवं मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर प्राइवेट प्रकाशकों की पुस्तकें के लिए बाध्य करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि प्राइवेट स्कूलों के संचालक मोटे मुनाफे के चक्कर में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से जुड़ी पुस्तकों की बजाय प्राइवेट प्रकाशकों की पुस्तकें पढ़ाते हैं। इससे अभिभावकों पर भारी बोझ पड़ता है। इस संबंध में एक संगठन की ओर से विभाग को कई बार शिकायतें की गई थी। इसके बाद बोर्ड के अधिकारियों प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर ऐसे सभी स्कूलों के कार्रवाई करने के आदेश दिया है।
विज्ञापन

-----
स्कूलों में खुल जाती हैं दुकानें
निजी स्कूल संचालक प्राइवेट प्रकाशकों के साथ सांठगांठ कर बच्चों पर महंगी पुस्तकों का बोझ लादते रहे हैं। संचालकों की ओर से स्कूलों में दुकाने खोलकर अभिभावकों को प्राइवेट प्रकाशकों की पुस्तकें लेने के लिए बाध्य किया जाता है। अभिभावकों की ओर अनेक बार अधिकारियों को ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की जा चुकी है।
----
प्राइवेट स्कूलों की ओर से निजी प्रकाशकों से सांठगांठ कर महंगी पुस्तकें खरीदने के लिए अभिभावकों को बाध्य किया जाता है। संगठन की ओर से इसके खिलाफ आवाज उठाई गई, जिस पर विभाग ने यह आदेश जारी किए हैं। निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकें पढ़ाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

राजरतन, जिला अध्यक्ष, स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन
------

अब कोई भी प्राइवेट स्कूल निजी प्रकाशकों की पुस्तकें लागू नहीं करा सकेगा। विभाग की ओर से इस संबंध में पत्र मिल चुका है। जल्द ही सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर दिया जाएगा। कोई स्कूल ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेश कुमार गोरिया, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें