फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीवाल शुटिंग प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
वालीबॉल प्रतियोगिता में जींद को हरा जयपुर की टीम बनी विजेता
विज्ञापन

खोल। क्षेत्र के गांव निमोठ में बाबा बिशनदास युवा क्लब की ओर से वालीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के डे-नाइट मैच हुए, जिसका समापन रविवार की सुबह हुआ। क्लब के सदस्य सुनील कुमार, संजय, उमेद, एडवोकेट अजय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आसपास के राज्यों से लगभग 35 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पार्षद अनिल यादव ने किया। यादव ने कहा कि ग्रामीण अंचल में आज प्रतिभाओं में निखार आ रहा है। गांवों के ही खिलाड़ी देश व विदेशों में अपना लोहा मनवा कर मेडल प्राप्त कर रहे हैं। प्रतियोगिता में जयपुर, जींद, सांपला, दिल्ली, बहादुरगढ़, एमडीयू रोहतक की टीम, करनाल व गांव के साथ लगते अन्य गांवों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जयपुर की टीम विजेता व जींद की टीम उपविजेता रही। तृतीय स्थान पर सांपला व चौथे स्थान पर दिल्ली की टीम रही। विजेता टीम को 21 हजार, द्वितीय को 11 हजार, तृतीय को 7100 व चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 5100 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मैन आफ द मैच जयपुर की टीम से कमल और बेस्ट नेटमैन का पुरस्कार जींद की टीम से नवीन को मिला। समापन अवसर पर सरपंच सत्यवान ने विजेता टीमों को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि गांव निमोठ में युवा क्लब द्वारा जिले की सबसे बड़ी वालीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित होती है। जिसमें अन्य राज्यों की टीमें भी हिस्सा लेती हैं और मैच दिन व रात के होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें