फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किया सम्मानित.

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को फसल का मूल्य तय करने का मिले अधिकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
ग्रामीण उत्थान-भारत निर्माण के संयोजक और प्रमुख समाजसेवी डॉ. टीसी राव ने गांव बिहारीपुर, बेरली खुर्द और औलांत के गांवों का दौरा किया। डॉ. राव के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। डॉ. टीसी राव ने बताया कि सरकार को फसल का मूल्य तय करने के लिए किसानों को अधिकार देना चाहिए। जैसे तेल कंपनियों को तेल का मूल्य तय करने का अधिकार दिया है। फसल की लागत से डेढ़ गुणा मूल्य देने का सरकार का वादा तभी सार्थक होगा जब किसानों को उपयुक्त मात्रा में खाद उपलब्ध व उत्तम किस्म के बीज सस्ते दामों में उपलब्ध कराए जाएंगे । इस दौरान डॉ. राव ने गांव बिहारीपुर, बेरली खुर्द व औलांत के पूर्व सैनिकों के परिजनों को वीर सेनानी रत्न का स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, पटका और गौरवशाली सैनिका का बेज पहनाकर सम्मानित किया। गांव के सबसे बुजुर्ग महिला और पुरुषों को भी ग्रामीण उत्थान सेवा रत्न से सम्मानित किया गया। वहीं गांव के सरपंच सज्जन सिंह को ग्रामीण उत्थान सेवा रत्न का प्रशस्ति पत्र और स्मृचि चिन्ह देकर सम्मानित किया। सरपंच मनोज कुमार, सरपंच अनिल यादव, राजेश शर्मा, स्कूल चेयरमैन जगदीश यादव, मदन कोसलिया, कोऑर्डिनेटर सूबेदार मेजर जीत राम और कोऑर्डिनेटर कृष्ण कुमार सिंघल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें