फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमी:- पालीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में नहीं रहेगी बिजली की कमी : पालीवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल ने कहा कि दक्षिण हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने 136 फीडर के माध्यम से प्रदेश के 417 गांवों को 24 घंटे बिजली देना आरंभ कर दिया है। इनमें रेवाड़ी जिले के खोल व नंदरामपुर बास फीडर के छह गांव, सिरसा जिले के 286 गांव, हिसार जिले के 4 गांव, फतेहाबाद जिले के 106 गांव शामिल हैं। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने 24 घंटे उपभोक्ताओं को बिजली देने से पूर्व लाइन लॉस का काम किया और बिजली की नई तारें लगाकर सुधार करने का कार्य किया। रेवाड़ी जिले के नंदरामपुर बास, भटसाना, ततारपुर, खालसा, अलावलपुर, रामजस नगर और खोल गांव में 24 घंटे बिजली पहुंचाकर भाजपा सरकार अपने वादों को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिले के अन्य गांव में भी 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने के लिए निगम प्रयास कर रहा है। अगले छह महीने बाद प्रदेश में बिजली की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें