फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न विषयों पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छाई निशा और गरिमा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन एवं रोट्रेक्ट क्लब जेआर मेमोरियल के संयुक्त तत्वावधान में जेआर मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रांगण में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में डीएड एवं बीएड के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। क्लब के जनसंपर्क अधिकारी यादके सुगंध ने बताया कि प्रतियोगिता बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान आदि विषयों पर कराई गई, जिसमें बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा निशा प्रथम, प्रियंका द्वितीय, सुषमा तृतीय और आदित्य व ज्योति को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। डीएड प्रथम वर्ष में निशा और इशिता प्रथम, शिवानी को द्वितीय, सुषमा को तृतीय एवं अभिषेक को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

इसी तरह डीएड द्वितीय वर्ष में गरिमा को प्रथम, इंदूबाला को द्वितीय, वर्षा को तृतीय, हिना को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी विजेताओं को रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन की ओर से पुरस्कृत किया गया। कॉलेज के चेयरमैन महेंद्र रूपेला व चेयरपर्सन अंजू रूपेला व प्राचार्य डॉ. नवीन पिपलानी ने रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन की ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर डायरेक्टर नवीन अरोड़ा, प्रधान प्रदीप नरूला, सचिव अरूण गुप्ता, निशी भार्गव, डॉ. रजनी, प्रीति, रितू, दीपिका, पालसिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें