फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राईवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन मांगो को लेकर किया विचार विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
झूठे विज्ञापन न दे कोई निजी स्कूल : डॉ. सूर्यकमल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल में जिला प्रधान डॉ. सूर्यकमल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के स्कूल संचालक और प्राचार्यों ने भाग लिया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में शीतकालीन अवकाश, बसों पर लगाए जाने वाले टैक्स, बसों की फिटनेस की समस्या, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी, फार्म नंबर छह और कोर्ट द्वारा (एफएफआरसी) फीस एंड फंड रेगुलेटरी कमेटी के भंग होने पर नई कमेटी में एसोसिएशन प्रतिनिधि शामिल करने की मांग, बकाया फीस की रिकवरी, एमआइस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, नए सत्र में फीस की समीक्षा, नव प्रवेश संबंधी नियमों पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि कोई भी स्कूल झूठे विज्ञापन नहीं देगा। स्कॉलरशिप परीक्षा की बजाय प्रवेश परीक्षा करवानी चाहिए। सरकारी आदेशनुसार नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टी 8 जनवरी तक कर दी हैं। उन्होंने मौसम ठीक होने के कारण बोर्ड की कक्षाओं को 11 बजे से 3 बजे तक लगाने की मांग को लेकर स्थानीय विधायक रणधीर कापड़ीवास से मिलकर शिक्षामंत्री से परमिशन लेने की बात की। इस संबंध में 27 दिसबंर को उपायुक्त के माध्यम से सरकार के नाम का ज्ञापन सौंपने का भी निर्णय किया गया। इस मौके पर प्रधान वीपी यादव, अनिरूद्व सचदेवा, सत्यवीर यादव, उपप्रधान दिनेश कुमार, कमल सिंह, पार्षद अमित यादव, अजय कुमार, लाल सिंह, जितेन्द्र सिंह, बिरेन्द्र सिंह, शशीबाला, सुरेश यादव आदि सहित अन्य स्कूल के संचालक व प्राचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें