अटल कवि सम्मेलन आज
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला रेवाड़ी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर सोमवार शाम को धारुहेड़ा स्थित हरियाणा टूरिस्ट कॉम्पलेक्स जंगल बब्लर में एक शाम अटल के नाम अटल कवि सम्मेलन होगा। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश सैनी ने बताया कि शाम सात बजे होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के श्रम रोजगार एवं खनन मंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान करेंगे।