सांसद राजकुमार सैनी 17 दिसंबर को रेवाड़ी में
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी 17 दिसंबर को सुबह 10 बजे रेवाड़ी स्थित सेक्टर 19 में आधार टोडलर्स फांउडेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। स्कूल के प्रधान अजय काटीवाल ने बताया कि गुरुग्राम लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक लक्ष्मण यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि रणधीर सिंह कापड़ीवास और भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित योगेंद्र पालीवाल होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। सांसद सैनी बच्चो को पुरस्कार भी देंगे।