रेवाड़ी। शिविर में लोगों की समस्या सुनते डीसी- एडीसी। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। वीरवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित शिविर में जिले के नागरिक अपनी-अपनी विभिन्न प्रकार की समस्याएं लेकर डीसी राहुल हुड्डा व एडीसी अनुपमा अंजलि के समक्ष उपस्थित हुए।
डीसी व एडीसी ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करवाया। डीसी ने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग समाधान शिविर में आने वाली वृद्ध महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याओं को विशेष तवज्जो देकर उनका समाधान करें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस बात का ध्यान रखें कि लोगों को शिकायतों व समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। कुल 80 शिकायतें आईं, इसमें से 52 का समाधान हुआ है। समाधान शिविर में विशेष तौर पर फैमिली आईडी में आय ठीक करवाने, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विदुर पेंशन, दिव्यांग पेंशन, स्वामित्व रजिस्ट्री, बिजली, पानी, पीपीपी में त्रुटियों को दुरुस्त करने सहित विभिन्न प्रकार की समस्याएं गंभीरता से सुनी जा रही हैं।