फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पोस्टमैन हत्याकांड का 7वां आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Tue, 04 Feb 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। कानोड गेट चौकी पुलिस ने गांव कालूवास के पोस्टमैन गौरव हत्याकांड में सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला मथुरा के नगला उटावड़ निवासी हक्कमुद्दीन उर्फ हक्कू के रूप में की गई।
शिव कॉलोनी निवासी नीरज ने 19 अक्तूबर 2021 की रात को गांव कालूवास निवासी पोस्टमैन गौरव की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
गौरव ने वारदात से कुछ माह पहले आरोपी नीरज की मां को विवाद में थप्पड़ मार दिया था। इसका बदला लेने के लिए आरोपी नीरज ने अपने जीजा नरेंद्र, दोस्त अभिषेक और राजू के साथ मिलकर गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता कालुवास निवासी हरीश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने 6 आरोपियों नीरज, नरेन्द्र उर्फ निन्दर, अभिषेक उर्फ चिन्नू, राजू पंजाबी, योगेश उर्फ बुल्ट, उमेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने एक और आरोपी हक्कमुद्दीन उर्फ हक्कु को रविवार शाम को गिरफ्तार लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें