फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 75.85% एसआईआर फार्म हुए डिजिटाइज्ड, 14 जुलाई अंतिम तिथि

Tue, 07 Jul 2026 05:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के 7,39,338 में से अब तक 5,60,811 (75.85 प्रतिशत) मतदाताओं के प्रपत्र डिजिटाइज्ड किए जा चुके हैं।
विधानसभा क्षेत्रवार देखें तो बावल में 74.73 प्रतिशत, कोसली में 86.72 प्रतिशत और रेवाड़ी शहर में 66.45 प्रतिशत गणना प्रपत्र डिजिटाइज्ड हो चुके हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने मतदाताओं से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत गणना प्रपत्र भरकर 14 जुलाई तक संबंधित बीएलओ के पास अवश्य जमा कराएं।
उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर चुके हैं और 21 जुलाई को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक मतदाता सूची में केवल उन्हीं मतदाताओं के नाम शामिल होंगे, जिनके हस्ताक्षरित प्रपत्र समय पर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र 14 जुलाई तक बीएलओ को प्राप्त नहीं होंगे, उनके नाम प्रारंभिक मतदाता सूची-2026 में शामिल नहीं किए जाएंगे। इसलिए सभी पात्र मतदाता निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना प्रपत्र जमा करें। मतदाता चाहें तो आयोग के पोर्टल पर भी ऑनलाइन गणना प्रपत्र भर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें