फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 72 प्रतिशत फसल का हुआ उठान

Thu, 24 Oct 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 14रेवाड़ी। अनाज मंडी में बाजरे का लगा ढेर। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले की रेवाड़ी, कोसली, बावल अनाज मंडी में बाजरे की आवक अब धीमी हो चुकी है। कारण यह है कि अब किसान आगामी फसल के कार्य में जुट चुके हैं।
विज्ञापन

अभी तक जिले की तीनों अनाज मंडियों में कुल 85838.50 मीट्रिक टन बाजरे की आवक हुई है। इसमें से 85442.60 एमटी बाजरा विभिन्न खरीद एजेंसियों ने की है। खरीदे गए बाजरे में से 61245.55 मीट्रिक टन की लिफ्टिंग हुई है जोकि लगभग 72 प्रतिशत है। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन, हैफेड, खाद और आपूर्ति विभाग द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बाजरा की खरीद की जा रही है। मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार के प्रबंध किए गए हैं। राजस्व विभाग, कृषि विभाग तथा मार्केटिंग बोर्ड की ओर से किसानों की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें