फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 19 समस्याएं पहुंची, 5 का मौके पर हुआ समाधान

Thu, 24 Oct 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 20रेवाड़ी। नगर परिषद सभागार में लोगों की समस्या सुनतीं एडीसी अनुपमा अंजलि। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्थानीय नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को दूसरे दिन आयोजित समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि और नगर पालिकाओं में सचिवों ने नागरिकों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

समाधान शिविर में नागरिक प्रॉपर्टी आईडी, हाउस टैक्स, जन्म प्रमाण पत्र, पानी निकासी आदि समस्याएं लेकर पहुंचे। बुधवार को 19 शिकायतें आईं। 5 का मौके पर ही समाधान किया गया। इससे पहले मंगलवार को 40 शिकायतें आई थीं। दूसरे दिन प्रशासनिक व्यवस्था में कुछ सुधार दिखा। लोग आए और उन्होंने अपनी समस्याएं बताई। जिनके समाधान के लिए समय दिया गया उन्होंने नाराजगी जताई।
वहीं अधिकारियों का कहना है कि समाधान शिविर में आने वाले नागरिक समस्या के फोटो या कोई ठोस सबूत जरूर लेकर आना चाहिए। ताकि नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाए सके। दरअसल, कुछ मामले ऐसे आए थे, जिनमें परिवादियों के पास ठोस सबूत नहीं थे। इस कारण उन्हें समाधान होने के लिए इंतजार करने को कहा है।
विज्ञापन

एडीसी अनुपमा अंजलि ने कहा कि नागरिक प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री, प्रॉपर्टी आईडी में किसी प्रकार की त्रुटि को दुरुस्त करवाने, प्रॉपर्टी टैक्स, सफाई आदि शहरी स्थानीय निकाय से संबंधित समस्याएं रख सकते हैं, जिनका समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें