फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की गलत नीतियों के कारण औने-पौने दामों बेच रहे सरसों:योगेंद्र--------

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। स्वराज इंडिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव जिले में सरसों की फसल बिक्री केंद्र बिठवाना मंडी व बावल मंडी का दौरा कर सरसों की फसल के खरीद फरोख्त का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि किसानों की सरसों फसल की पैदावार औसतन 10 से 12 क्विंटल प्रति एकड़ है और सरकार ने शर्त 6.5 क्विंटल प्रति एकड़ सरसों की फसल खरीद तय की है। एक किसान से एक दिन में 25 क्विंटल तक ही खरीदने की शर्त के कारण परेशान किसान सरसों खुली मंडियों में बेच रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की खरीदी जा रही सरसों की फसल की तौल में किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। तौल में हर बोरी पर किसानों की फसल लूटी जा रही है। कहा कि सरसों सरकारी खरीद से अधिक खुले बाजार में बिक रही है, जिसका भाव 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल है, यानी कि लगभग 800 से 900 रुपये प्रति क्विंटल कम में बेचने पर मजबूर है। सरकार को इस तरह की शर्तों को सरकार को तुरंत हटानी चाहिए और भी इसके अलावा ऐसी अनेक शर्तें है जिन्हें हटाई जानी चाहिए। इस अवसर पर दीपक लाम्बा प्रदेश महासचिव स्वराज इंडिया पार्टी, कॉमरेड दलीप सिंह, नम्बरदार धर्मपाल, एडवोकेट कुसुम यादव, राजबाला यादव, विनीता यादव, प्रभात सिंह, सतप्रकाश शर्मा, कप्तान जगदीश, सुरेन्द्र यादव, मास्टर धर्म सिंह, वेदप्रकाश, सपन खोला, बलवंत सिंह मिस्त्री, तोताराम, सांवलराम, अभय सिंह, रामनिवास, पृथ्वी सिंह, अरुण यादव, सतपाल व प्रवीण कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें