फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावल में कृषि मंत्री ने सुनी समस्याएं किसानों ने किया स्वागत...

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल में कृषि मंत्री ने सुनी समस्याएं किसानों ने किया स्वागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बावल। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने शनिवार को नैहचाना चौक पर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी तथा अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान का निर्देश दिया। समस्याएं सुनने के बाद कृषि मंत्री जयपुर के लिए रवाना हो गए तथा रविवार को वापसी में उनका बणीपुर चौक पर क्षेत्र के किसान संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर धनखड़ ने कहा कि भाजपा की करनी एवं कथनी में कोई अंतर नहीं है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय बढ़ाने का जो वायदा किया है उसको पूरा करके भी दिखाया है। किसी भी सरकार ने आज तक समर्थन मूल्य में इतनी बढ़ोतरी नहीं की है तथा केंद्र सरकार ने लागत एवं लाभ के आधार पर फसलों का समर्थन मूल्य तय कर दिया है। बाजरा का एमएसपी तो 1900 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है जो कि सर्वाधिक है इससे क्षेत्र के बाजरा उत्पादन किसानों को काफी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर समस्याएं सुनकर उन्होंने रविवार को बणीपुर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होने का आश्वासन दिया। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं अनूप सिंह एवं खुर्मपुर गांव सरपंच सोमबीर सिंह ने बताया कि 8 जुलाई को कृषि मंत्री का बणीपुर चौक पर स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर जैतडावास सरपंच सुनील कुमार, सुलखा सरपंच मुकेश कुमार, खरखडी सरपंच मुकेश कुमार आदि ने पंचायतों के समक्ष आ रही समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें