चौकीदारों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सेक्टर-1 स्थित नेहरू पार्क में एजूसेट चौकीदारों की ओर से शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक के पश्चात स्कूल चौकीदार ने मांगों को लेकर भाजपा नेता सतीश खोला के नेतृत्व में उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। स्कूल चौकीदारों ने बताया कि जिले में कार्यरत 136 एजूसेट चौकीदार वर्ष 2007 से एक हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिल रहा है। इस वेतन में पूरे घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। स्कूल चौकीदारों ने ज्ञापन के माध्यम से सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, एक साल में दो ड्रेस देने, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये देने और 15 सितंबर 2011 के समझौते का लागू करने की मांग की। इस अवसर पर धर्मबीर, मंगल सिंह, जगराम, जसवंत सिंह, मनोज, मुन्नीलाल, महावीर, बिजेंद्र, रामकिशन, देशराज, सुरेश, महावीर, सुभाषचंद्र, दौलतराम, कमल सिंह, रोहताश, सुमेर सिंह, जयनारायण, गुरमुख, नंदराम, बलवीर, नवीन, धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।