एक शाम गोमाता और वीर शहीदों के नाम पर हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
भारतीय गोरक्षा दल की कोसली इकाई की तरफ से वीरवार को संस्थापक प्रदीप डागर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 18 मार्च को कोसली के बाबा मुक्तेश्वरीपुरी मठ में हिंदू नववर्ष नव संवत्सर 2075 के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले एक शाम गोमाता और वीर शहीदों के नाम कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा की गई। इसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गयी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी शरणानंद महाराज और कोसली के मुक्तेश्वरपुरी मठ करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव और ग्रामीण उत्थान मंच के अध्यक्ष मेजर टीसी राव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद शारदा देवी, पार्षद अमित यादव और विजय भुरथला होंगे। कार्यक्रम में गोभक्त राष्ट्रीय गायक सुंदर पांचाल द्वारा देशभक्ति और गोमाता पर युवाओं को उत्साहित करने वाला संगीतमय आयोजन रहेगा।
रवि कोसली मंडल संयोजक नियुक्त
बैठक में भारतीय गोरक्षा दल कोसली मंडल की कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया। इसमें रवि को कोसली मंडल संयोजक, दयावान को युवा संयोजक, दयानंद आर्य और अजय आर्य को संरक्षक, राज सिंह को कोषाध्यक्ष, अजय कान्हड़वास को महासचिव का दायित्व सौंपा गया। इस मौके पर जिला संयोजक सिद्धार्थ, मीडिया प्रभारी मोहित आजाद, दयानंद आर्य, अजय आर्य, दयावान आदि मौजूद रहे।